चिरेका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 164वीं बैठक: राजभाषा पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ

चित्तरंजन, 2 सितंबर 2026चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में मंगलवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 164वीं बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक श्री मोहित चंद्रा ने की।बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ, जिसमें सरस्वती वंदना और पुष्पांजलि अर्पित की गई। महाप्रबंधक श्री मोहित चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर राजभाषा पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य अभियंता श्री अजय कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के प्रमुख, राजभाषा कार्यान्वयन समिति के पदेन सदस्य, राजभाषा अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।पुरस्कार वितरण समारोहइस अवसर पर राजभाषा में उल्लेखनीय कार्य के लिए तीन कर्मचारियों को महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया:

  • श्री बामासिस माजि (मुख्य कार्यालय अधीक्षक, संपदा विभाग)
  • सुश्री सुतनू लाहा (तकनीशियन ग्रेड-III, विद्युत् विभाग, डानकुनी)
  • श्री मयंक मधुकर (वरिष्ठ लिपिक सह टंकक, कर्षण मोटर, यांत्रिक विभाग)

बैठक के दौरान निर्धारित मानक कार्यसूची पर विस्तार से चर्चा की गई।महाप्रबंधक का संबोधनमहाप्रबंधक श्री मोहित चंद्रा ने अपने संबोधन में हिंदी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह देश की प्रमुख भाषाओं में से एक है और सरकारी कामकाज में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कार्यालय के कार्यों को सरल और सहज हिंदी में करने की अपील की और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को रोजमर्रा के कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।महाप्रबंधक ने राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने और कार्यालय में अधिकतम कार्य राजभाषा हिंदी में करने का संकल्प लेने की अपील की।राजभाषा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।(जन संपर्क विभाग, चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित)